Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 19, 2026
Daily Lok Manch
शिक्षा और रोज़गार

उत्तर प्रदेश बिजली विभाग में निकली कई पदों पर वैकेंसी, जारी किया गया नोटिफिकेशन

सरकारी नौकरी में जाने के लिए तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश बिजली विभाग में विभिन्न पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। कुल 134 पदों पर भर्ती की जानी है। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) (ईएंडएम), असिस्टेंट अकाउंटेंट, केमिस्ट ग्रेड- II और लैब असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार, जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे UPRVUNL की आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org के माध्यम से 27 फरवरी, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस वैकेंसी में शैक्षणिक योग्यता, आयु संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार जारी किए गए नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment