कारगिल विजय दिवस पर पीएम मोदी ने 23 साल पहले भारतीय वीर सपूतों को किया नमन, देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 12, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

कारगिल विजय दिवस पर पीएम मोदी ने 23 साल पहले भारतीय वीर सपूतों को किया नमन, देखें वीडियो

आज का दिन देश के वीर सपूतों को याद करने का दिन है, जिन्होंने आज से 23 साल पहले दुश्मनों के इरादों को नापाक करते हुए भारत की आन-बान-शान के लिए अपने प्राणों की भी परवाह नहीं की। आज पूरा देश कारगिल विजय दिवस पर युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को नमन कर रहा है। 26 जुलाई 1999 में आज के ही दिन भारतीय सेना ने करगिल युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटाई थी। करीब 2 महीने तक चले इस युद्ध में 527 भारतीय जवान शहीद हुए। पाकिस्तान के भी करीब 3000 सैनिक मारे गए। उसके बाद भारतीय जवानों ने कारगिल और टाइगर हिल की चोटी पर तिरंगा लहरा दिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि कारगिल विजय दिवस मां भारती की आन-बान और शान का प्रतीक है। इस अवसर पर मातृभूमि की रक्षा में पराक्रम की पराकाष्ठा करने वाले देश के सभी साहसी सपूतों को मेरा शत-शत नमन। जय हिंद! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस के मौके पर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद हुए वीर जवानों को ट्वीट करते हुए श्रद्धांजलि दी है। आज देश में कई जगहों पर करगिल विजय दिवस मनाया जा रहा। तीनों सेना प्रमुखों ने भी एक कार्यक्रम में शिरकत की, इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।

Related posts

Today our dream has come true, Nitin Gadkari
Launched Toyota India’s first Flexi-Fuel Strong Hybrid Electric Vehicles

admin

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई, भाजपा कार्यकर्ताओं की भी सराहना की, हार के बाद बसवराज बोम्मई ने दिया इस्तीफा

admin

योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी के इन 23 शहरों में एयरपोर्ट की तर्ज पर हाईटेक होंगे बस अड्डे, प्रदेश के 3 जिलों में कमिश्नर सिस्टम भी होगा शुरू

admin

Leave a Comment