Rajasthan Chemical Factory Fire : राजस्थान के भिवाड़ी में कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 8 लोगों की दर्दनाक मौत - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 28, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Rajasthan Chemical Factory Fire : राजस्थान के भिवाड़ी में कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

सोमवार सुबह राजस्थान के भिवाड़ी के केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका।

राजस्थान के भिवाड़ी (खैरथल-तिजारा) की केमिकल फैक्ट्री में 8 लोग जिंदा जल गए। उनके शव निकाल लिए गए हैं। 2 मजदूर अब भी फंसे हुए हैं। घटना के समय करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में हुआ।





एडीएम सुमिता मिश्रा ने बताया- पुलिस को गश्त के दौरान घटना की जानकारी मिली। तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अंदर 9 लोग फंसे हुए थे। इनमें से 7 लोगों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं।

भिवाड़ी (खैरथल-तिजारा) के करौली इलाके में लगी आग पर काबू पाने के लिए खुशखेड़ा फायर स्टेशन और भिवाड़ी रीको स्टेशन से दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं।



डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया खुशखेड़ा फायर स्टेशन और भिवाड़ी रीको स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

मौके पर तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह मौजूद हैं। उन्होंने जांच शुरू कर दी है। भिवाड़ी एसपी और एडीएम भी जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं।

Related posts

Chattisgarh Congress Assembly election छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

admin

झीलों की नगरी में कांग्रेस चिंतन-शिविर में बदलाव करेगी या इस बार भी वही ढर्रे पर चलेगी

admin

टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर पीएम मोदी ने टीम इंडिया को दी बधाई

admin

Leave a Comment