बड़ा हादसा टला : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का हेलिकॉप्टर हवा में लड़खड़ाया, पीछे की ओर जान लगा, पुलिस- प्रशासन अधिकारियों में मचा हड़कंप - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 4, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

बड़ा हादसा टला : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का हेलिकॉप्टर हवा में लड़खड़ाया, पीछे की ओर जान लगा, पुलिस- प्रशासन अधिकारियों में मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ शनिवार को खंडवा जिले के पंधाना में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। टेकऑफ के दौरान उनका हेलीकॉप्टर अचानक लड़खड़ा गया और कुछ क्षणों के लिए हवा में अस्थिर स्थिति में दिखाई दिया।


हेलीकॉप्टर के लड़खड़ाने का एक वीडियो सामने आया है, जिसे सीएम की सुरक्षा व्यवस्था से भी जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि जिस समय हेलीकॉप्टर हवा में डोल रहा था, उस समय डॉ. मोहन यादव एवं जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट खुद हेलीकॉप्टर में मौजूद थे।

यह भी पढ़ें — BREAKING : Rajasthan Chemical Factory Fire : राजस्थान के भिवाड़ी में कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 7 लोगों की दर्दनाक मौत



दरअसल सीएम शनिवार को प्रदेश के खंडवा जिला के पंधाना में आयोजित लाड़ली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के जनजाति कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह सहित कई जनप्रतिनिधि मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब सीएम यादव भोपाल के लिए रवाना होने हेलीकॉप्टर में बैठे, यह वीडियो उसी समय का बताया जा रहा है।



सीएम के हेलीकॉप्टर में बैठने के समय उसका मुख पूर्व दिशा की ओर था। दक्षिण दिशा में खाली मैदान था, जबकि उत्तर दिशा की ओर बड़ी संख्या में आम लोग खड़े थे। सीएम की सुरक्षा में तैनात अधिकारी हेलीकॉप्टर के सामने, कुछ दूरी पर मौजूद थे।

टेकऑफ के बाद हेलीकॉप्टर को दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर मुड़ना था लेकिन वह अचानक उस दिशा में संतुलित नहीं हो पाया और हवा में डोलता हुआ दिखाई दिया। इसी दौरान हेलीकॉप्टर लगभग 45 डिग्री तक तिरछा होकर पहले पूर्व दिशा में सीधा हुआ और फिर उत्तर दिशा की ओर बढ़ने लगा, जहां बड़ी संख्या में लोग खड़े थे।



हेलीकॉप्टर के उस ओर बढ़ने से तेज हवा और धूल का गुबार उठा, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग डरकर वहां से दूर हटने लगे। इस दौरान हेलीकॉप्टर कुछ नीचे भी आया, जिससे आमजन और अधिकारियों की सांसें थम सी गईं। इसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को नियंत्रित किया और उसे पुनः दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर मोड़ दिया। फिर हेलीकॉप्टर ने सामान्य रूप से उड़ान भरी और अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया।



खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने कहा- तकनीकी रूप से कुछ भी ऐसा नहीं था कि उड़ान में कोई दिक्कत आई हो। हमने तुरंत संबंधित अधिकारियों से चर्चा की थी। उन्होंने बताया कि यह सामान्य बात है। टेक ऑफ के समय हेलिकॉप्टर अलग दिशा में था जबकि उसे दूसरी दिशा में जाना था।

वह हवा में उठकर निर्धारित दिशा में जाने के लिए घूमने लगा। इसी बीच ज्यादा धूल उड़ने लगी। धूल और ज्यादा न उड़े, इसलिए पायलट ने हेलिकॉप्टर की रफ्तार धीमी कर दी। फिर कुछ सेकेंड में ही हेलिकॉप्टर को थोड़ा नीचे लाकर स्टेट किया। इसके बाद हेलिकॉप्टर भोपाल के लिए रवाना हो गया।

Related posts

Makar Sankranti festival : पत्नी सोनल शाह ने संभाली चरखी, अमित शाह ने खूब उड़ाई पतंग, “हवा में उड़ती दो पतंगों को काटकर गृहमंत्री खुशी से झूमे”, मौजूद लोग और सुरक्षाकर्मी भी देखते रह गए, देखें वीडियो

admin

Big Relief Budget 2023 : बजट में नौकरीपेशा, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं के साथ मध्यमवर्गीय और टैक्स छूट में दी बड़ी राहत, शिक्षा से आवास तक बड़े एलान, यह हुआ महंगा ये सस्ता, “पीएम मोदी ने सपनों का बजट बताया तो विपक्ष ने कहा- यह केंद्र की फैंसी स्कीम है”, जानिए पूरे बजट को सरल शब्दों में

admin

World Labour Day 2023 “100 Year complete May Day” : मजदूर दिवस आज : अमेरिका में मजदूरों के संघर्षों और आंदोलन के बाद “8 घंटे” काम करने का बना था नियम भारत में 100 साल से मनाया जा रहा है लेबर डे, जानिए इतिहास

admin

Leave a Comment