Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तर प्रदेश

PM modi Gita Press Gorkhpur : 7 जुलाई को पीएम मोदी गीता प्रेस संस्था के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए जाएंगे गोरखपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को गोरखपुर आएंगे। वह यहां गीता प्रेस संस्था के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे। गीता प्रेस के 100 साल के इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब प्रधानमंत्री गीता प्रेस में आएंगे। गीता प्रेस को हाल ही में गांधी शांति पुरस्कार भी मिला है।

एक दिवसीय कार्यक्रम में पीएम मोदी गोरखपुर के बाद कुशीनगर जाएंगे। वहां बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की आधारशिला रख सकते हैं। इसके अलावा, पीएम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखा सकते हैं। 8 कोच वाली वंदे भारत की रेक भी चेन्नई से गोरखपुर के लिए रवाना हो गई है।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए गुरुवार को गोरखपुर डीएम, एसएसपी ने गीता प्रेस का दौरा किया। वहीं, कुशीनगर बरवा फॉर्म में जर्मन हैंगर लगाने के साथ हैलीपैड बनाने का काम शुरू हो गया है।

Leave a Comment