August 20, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

अब राजधानी दिल्ली में तीन नहीं एक मेयर होंगे, मोदी सरकार ने कैबिनेट में लगाई मुहर

पिछले कई दिनों से राजधानी दिल्ली में नगर निगम को लेकर मोदी सरकार और केजरीवाल सरकार के बीच मनमुटाव जारी था। आज केंद्र सरकार ने कैबिनेट बैठक में आखिरकार दिल्ली में अब तीनों नगर निगम को एक करने पर अपनी मुहर लगा दी है। माना जा रहा है कि अब इसी हफ्ते यह बिल संसद में लाया जाएगा। बिल पास होने के बाद दिल्ली में तीन की जगह सिर्फ एक मेयर होगा। अभी दिल्ली में साउथ दिल्ली नगर निगम, नॉर्थ दिल्ली नगर निगम और ईस्ट दिल्ली नगर निगम हैं। तीनों निगमों के कुल 272 वार्ड हैं। तीनों नगर निगमों के एक होने के बाद अब वार्डों की संख्या कम कर दी जाएगी।

Leave a Comment