यूपी के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अपराधियों और माफिया पर बुलडोजर की कार्रवाई का स्टाइल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को खूब पसंद आ रही। कुछ महीनों पहले भी सीएम शिवराज सिंह ने अपराधियों को योगी स्टाइल में प्रवेश छोड़ने के लिए चेतावनी जारी की थी। लेकिन आज एक बार फिर से शिवराज सिंह चौहान ने पूरी तरह से योगी आदित्यनाथ की स्टाइल में अपराधियों समझाते हुए चेताया है। बता दें कि शहडोल में दुष्कर्म और जावरा में अपहरण के आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाए गए हैं। मंगलवार को मध्य प्रदेश के रायसेन जनपद पहुंचे सीएम शिवराज चौहान ने कहा कि यहां मामा (मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह को ही मामा कहा जाता है) का राज है। उन्होंने कहा कि अपराधी और बदमाश यह न समझ लें कि कांग्रेस और कमलनाथ की सरकार है। गड़बड़ की तो छोडूंगा नहीं, मामा का बुलडोजर चला है। चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में जितने भी गुंडे और अपराधी हैं, वे सुन ले कि अगर किसी गरीब और कमजोर की तरफ हाथ उठाया तो मैं मकान खोदकर मैदान बना दूंगा। चैन से नहीं रहने दूंगा ।

