Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

लोकसभा में गडकरी ने बड़ा एलान करते हुए कहा, इस तारीख तक भारत की सड़के अमेरिका जैसी कर दूंगा

इन दिनों संसद में बजट सत्र का दूसरा चरण चल रहा है। आज लोकसभा में केंद्रीय परिवहन और सड़क मंत्री नितिन गडकरी ने बोलते हुए बड़ा एलान किया। बात को आगे बढ़ाने से पहले हम आपको बताते हैं कि गडकरी ने साल 2014 में केंद्रीय परिवहन और सड़क मंत्रालय संभाला है अभी से देश में सड़कों की स्थिति तेजी से सुधर रही है। चाहे देश में एक्सप्रेसवे हो या हाईवे या राजमार्ग अब तेजी के साथ बनने लगे हैं। ‌ यानी भारत सड़कों की बनने की रफ्तार तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। आज सदन में नितिन गडकरी ने कहा कि अमेरिकी की सड़कें इसलिए अच्छी नहीं हैं, क्योंकि अमेरिका अमीर है। अमेरिका अमीर है, क्योंकि अमेरिकी सड़कें अच्छी हैं। ‘केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि भारत को समृद्ध बनाने के लिए, मैं सुनिश्चित करता हूं कि दिसंबर 2024 से पहले भारत का सड़क ढांचा अमेरिका जैसा होगा’ । उन्होंने कहा कि अब देश में प्रतिदिन 38 किलोमीटर की दर से सड़कों का निर्माण किया जा रहा है जो एक रिकार्ड है।

Leave a Comment