September 6, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

अब पंतनगर से सीधे दिल्ली के लिए हर रोज उड़ान, एक घंटे में होगा सफर पूरा

अब कुमायूं क्षेत्र से राजधानी दिल्ली पहुंचने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। पंतनगर से दिल्ली के लिए सीधी उड़ान शुरू की तैयारी हो चुकी है। बता दें कि इंडिगो एयर पंतनगर-देहरादून-दिल्ली के बीच 27 मार्च से रोजाना नॉनस्टाप फ्लाइट शुरू करने जा रही है। इसके लिए इंडिगो ने फ्लाइट शेड्यूल जारी कर टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है। इस फ्लाइट के शुरू होने से अब पंतनगर से दिल्ली के बीच दूरी सिर्फ एक घंटे में सिमट जाएगी। बता दें कि पंतनगर से दिल से काफी समय से स्थानीय लोग राजधानी दिल्ली के लिए उड़ान शुरू करने की मांग कर रहे थे।

Leave a Comment