Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 4, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

चुनाव नतीजों के बाद अखिलेश ने पिता मुलायम सिंह से आज की मुलाकात, नेताजी ने बेटे को दिया मंत्र

यूपी विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद आज पहली बार अखिलेश यादव ने अपने पिता और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की। रविवार दोपहर बाद मुलायम सिंह लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान अखिलेश ने पिता मुलायम सिंह से आशीर्वाद लिया। यूपी में समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत न मिल पाने के बाद भी मुलायम सिंह यादव चुनाव में अखिलेश यादव की मेहनत से खुश नजर आए। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश बहुत अच्छा लड़े तुम, बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने अखिलेश को नई उर्जा और उत्साह के साथ लड़ने को कहा। बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव में सपा ने गठबंधन साथ मिलाकर 125 सीटों पर जीत दर्ज की है। ‌ अकेले समाजवादी पार्टी पार्टी को 111 सीट मिली है। ‌

Leave a Comment