उत्तराखंड में चुनाव के लिए जारी की अधिसूचना, 12 जिलों में लगाई गई आचार संहिता - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 18, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड में चुनाव के लिए जारी की अधिसूचना, 12 जिलों में लगाई गई आचार संहिता

उत्तराखंड में इसी महीने एक और चुनाव आयोजित होने जा रहे हैं । इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने आज अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें कि उत्तराखंड में खाली पड़े पदों पर त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव आयोजित की जाएंगे। राज निर्वाचन आयोग के मुताबिक 27 जून को चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। 29 जून को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने अधिसूचना जारी की है। जहां-जहां चुनाव होने हैं वहां आचार संहिता लागू कर दी गई है।  पूरे प्रदेश में ग्राम सभा सदस्यों के 4821, ग्राम प्रधानों के 179, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 21 और जिला पंचायत सदस्यों के तीन खाली पदों पर चुनाव होना है। इन चुनावों में हरिद्वार जिला शामिल नहीं है। बाकी सभी 12 जिलों में चुनाव होंगे। सभी जिलों के जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के लिए अधिसूचना जारी करेंगे। इन चुनावों के लिए 13 और 14 जून को नामांकन भरा जा सकेगा। 16 जून को नाम वापसी का आखिरी दिन होगा। 

Related posts

मुख्य सचिव ने राज्य के अधिकारियों के लिए मानसून अवधि तक जारी किया नया आदेश

admin

“जय जवान जय किसान” अब तीन प्रधानमत्रियों से जुड़ गया, आज लाल किले से पीएम मोदी ने इस नारे में 1 और नया शब्द जोड़ दिया, पूरा देश आजादी के जश्न में, देखें तस्वीरें

admin

उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल : धामी सरकार ने 15 आईपीएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर, तृप्ति भट्ट को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

admin

Leave a Comment