Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

ब्रेकिंग: निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए तारीख का किया एलान

President election : भारतीय निर्वाचन आयोग ने आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए तारीख का एलान कर दिया है। ‌ बता दें कि हमारे देश में राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 साल का होता है। ‌‌ साल 2017 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे। अब इनका कार्यकाल अगले महीने खत्म हो रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने आज राष्ट्रपति चुनाव की तारीख का एलान किया है। ‌निर्वाचन आयोग के मुताबिक अगले महीने की 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होगा।

इसके लिए 15 जून को अधिसूचना जारी की जाएगी और नामांकन की आखिरी तारीख 29 जून तय की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 30 जून को निर्धारित की गई है। उम्मीदवार अपना नामांकन दो जुलाई तक वापस ले सकेंगे। वहीं, राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होगा, जिसके नतीजे तीन दिन बाद यानी 21 जुलाई को आएंगे।

Leave a Comment