August 24, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय शिक्षा और रोज़गार

Nobel peace Prize 2024 Name Announce : जापानी संगठन निहोन हिदांक्यो को मिला नोबेल शांति पुरस्कार

Nobel Peace Prize 2024: द्वितीय विश्व युद्ध के परमाणु बम विस्फोटों में जीवित बचे लोगों के जापानी संगठन निहोन हिडांक्यो को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया। नोबेल समिति के अनुसार, जापान के संगठन निहोन हिडांक्यो को 2024 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया। उन्हें यह सम्मान दुनिया को परमाणु हथियारों से मुक्त बनाने के लिए चलाए गए अभियान के लिए दिया गया है।

https://twitter.com/NobelPrize/status/1844724900629524746?t=PjQUoSFDpCbdoqbfPSNPaw&s=19

नॉर्वे नोबेल समिति के अध्यक्ष जॉर्गन वात्ने फ्रिदनेस ने शुक्रवार को पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा कि परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के निषेध को लेकर बनी सहमति दबाव में है और इसलिए इस संगठन को पुरस्कार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नोबेल समिति उन सभी जीवित बचे लोगों को सम्मानित करना चाहती है, जिन्होंने शारीरिक पीड़ा और दर्दनाक यादों के बावजूद, शांति के लिए आशा तथा जुड़ाव पैदा करने के वास्ते अपने अनुभवों का उपयोग करने का विकल्प चुना है।

Leave a Comment