Mahanavami CM Pushkar Singh Dhami Kanya Pujan : महानवमी पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया कन्या पूजन - Daily Lok Manch
June 4, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

Mahanavami CM Pushkar Singh Dhami Kanya Pujan : महानवमी पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया कन्या पूजन

आज महानवमी नवमी के अवसर पर देवभूमि में घरों के साथ-साथ मंदिरों में भी कन्या पूजन किया गया। मुख्यमंत्री आवास में भी कन्या पूजन और गौ पूजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वप्रथम अपने आवास पर मां भगवती की पूजा उपासना कर नवरात्र पर्व का उद्यापन किया। हवन पूजन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने परिवार के साथ छोटी-छोटी देवी स्वरूप कन्याओं को हरियाली लगाई और उनके पैर धोकर उन्हें भोजन कराया। इसके साथ ही कन्याओं को उपहार भी दिए।

https://twitter.com/pushkardhami/status/1844731043686793691?t=8GUD0U1E-okCwWmt4r83Vw&s=19

इस दौरान सबसे दिल को छू लेने वाली वह तस्वीर दिखाई दी, जिसमें मुख्यमंत्री ने खुद अपने कानों पर भी हरियाली लगाई हुई थी। प्रदेश के मुखिया होने के बावजूद सौम्य, सरल व्यवहार के लिए प्रसिद्ध मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी परंपराओं का निर्वहन करने में भी किसी तरह से पीछे नहीं रहते हैं। सादगी भरी यह तस्वीर यह बताती है कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति हो या त्योहार की परंपरा सीएम धामी उन्हें पूर्ण निष्ठा के साथ निभाते हैं। मुख्यमंत्री के साथ-साथ उनकी पत्नी और बेटे ने भी कन्या पूजन कर नवरात्र पर्व संपन्न किया। इसके साथ ही आवास में स्थित गौ पूजन भी किया और प्रदेश ही उन्नति सुख समृद्धि की कामना की। सीएम धामी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट एक्स देते हुए लिखा कि  मंत्राक्षरमयीं लक्ष्मीं मातृणां रूपधारिणीम्। नवदुर्गात्मिकां साक्षात् कन्यामावाहयाम्यहम्।। जगत्पूज्ये जगद्वन्द्ये सर्वशक्तिस्वरुपिणि । पूजां गृहाण कौमारि जगन्मातर्नमोस्तु ते।।

 

शासकीय आवास पर शारदीय नवरात्रि के नवम् दिवस पर अष्ट सिद्धियों की दात्री माँ सिद्धिदात्री की आराधना कर समस्त लोक कल्याण हेतु प्रार्थना की साथ ही सम्पूर्ण विधि-विधान से देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया।

Related posts

चार धाम यात्रा के दौरान सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक चलेगी सटल सेवा

admin

11 जून, शनिवार का पंचांग और राशिफल

admin

आपदा तैयारियों को परखने के लिए उत्तराखण्ड में बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

admin

Leave a Comment