August 19, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Noel Tata new chairman Tata : नोएल टाटा होंगे टाटा के नए चेयरमैन

 

दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा अब ‘टाटा ट्रस्ट्स’ के चेयरमैन होंगे। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नोएल का चयन निदेशक मंडल की बैठक में किया गया। रतन टाटा की छत्रछाया में अधिकतर काम करने के बाद नोएल (67) को अब ‘टाटा ट्रस्ट्स’ का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिलेगी। इसमें मोटे तौर पर सर रतन टाटा ट्रस्ट एंड अलाइड ट्रस्ट्स और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट एंड अलाइड ट्रस्ट शामिल हैं, जिनके पास टाटा संस की नियंत्रक 66 प्रतिशत हिस्सेदारी है। टाटा संस, टाटा समूह की कंपनियों की होल्डिंग व प्रवर्तक कंपनी है।ट्रस्टी के रूप में नियुक्त किया गया था।

Leave a Comment