Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड हेल्थ

उत्तराखंड में एक सप्ताह से नहीं आया कोरोना का नया केस, एक्टिव मामला भी नहीं

उत्तराखंड में शुक्रवार 24 फरवरी को एक अच्छी खबर यह रही कि यह राज्य अब कोरोना मुक्त हो चुका है। ‌एक सप्ताह में उत्तराखंड में कोई भी कोरोना का नया मामला सामने नहीं आया है। साथ प्रदेश में फिलहाल कोई भी एक्टिव केस नहीं है। प्रदेश के स्वास्थ्य मिनिस्टर डॉ धन सिंह रावत ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कोविड-19 को लेकर प्रदेश की जनता की सतर्कता और विभागीय अधिकारियों के अथक प्रयासों की सराहना की है। भले ही उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के एक भी मामले ना हो, लेकिन बदलते मौसम के बीच लोगों के बीमार होने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में जनता को सावधानी बरतने की जरूरत है।

Leave a Comment