Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 13, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

दिल्ली एमसीडी में भाजपा और आप पार्षद आपस में भिड़ गए, स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में हुई मारपीट


दिल्ली एमसीडी भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के पार्षदों के बीच लड़ाई का अखाड़ा बनता जा रहा है। आए दिन भाजपा और आप के नेताओं के बीच किसी ने किसी मुद्दे पर मारपीट की खबर आ जाती है। शुक्रवार को एक बार फिर दिल्ली नगर निगम के स्टैंडिंग कमेटी चुनाव में भाजपा और आम आदमी पार्टी के सभासद भिड़ गए।‌ निगम के सदन में जमकर हंगामा हुआ है। एमसीडी से आई तस्वीरों में दोनों पार्टियों के पार्षद एक-दूसरे पर अटैक करते नजर आ रहे हैं। दोनों पार्टियों के पार्षदों ने एक-दूसरे को हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया है।दोनों दलों के बीच हाथापाई के दौरान आम आदमी पार्टी के पार्षद अशोक कुमार मन्नू बेहोश हो गए। देर शाम तक चले हंगामे के बाद एमसीडी की मेयर शैली ओबेरॉय ने स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव 27 फरवरी को करवाने की घोषणा की। तब के लिए उन्होंने हाउस को स्थगित कर दिया।

Leave a Comment