Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 5, 2026
Daily Lok Manch
स्पोर्ट्स

न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को पहले टी20 मुकाबले में 21 रनों से हराया

रांची में खेले गए न्यूजीलैंड के साथ पहले टी-20 मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। ‌न्यूजीलैंड ने पहले टी20 मुकाबले में भारत को 21 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही उसने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने 50 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 177 रनों का टारगेट दिया था लेकिन यह भारतीय टीम के लिए काफी बड़ा साबित हुआ। सूर्यकुमार और सुंदर के अलावा बाकी का बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। न्यूजीलैंड की पारी की बात करें तो डेरिल मिचेल ने 30 गेंदों पर नाबाद 59 रन बनाए जिसमें पांच छक्के और तीन चौके शामिल थे। कॉन्वे ने भी 35 गेंदों का सामना करते हुए 52 रनों की उपयोगी पारी खेली। दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच 29 जनवरी को लखनऊ में खेला जाएगा।

Leave a Comment