ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बाद मुंबई समेत कई राज्यों में नए साल के जश्न पर लगाई रोक - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 17, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बाद मुंबई समेत कई राज्यों में नए साल के जश्न पर लगाई रोक

देश में ओमिक्रॉन  के बढ़ते मामले को लेकर मुंबई समेत कई स्थानों पर नए साल के जश्न पर रोक लगा दी गई है। मुंबई में इस बार नए साल का जश्न फीका रह सकता है। कोरोना मामलों और ओमिक्रोन के केस में उछाल के बाद एक्शन में आए मुंबई प्रशासन ने नियमों को सख्त कर दिया है।‌‌ मुंबई पुलिस ने नए साल की पूर्व संध्या पर नियमों में सख्ती की है, हालांकि ये सख्ती कोरोना मामलों में उछाल के बाद ही की गई है।जारी किए गए बयान के मुताबिक सीआरपीसी की धारा 144 के तहत प्रतिबंध 15 जनवरी तक बढ़ा दिए गए हैं। मुंबई पुलिस ने नागरिकों के समुद्र तटों, ओपन ग्राउंड, सी फेसेज, सैरगाहों, उद्यानों, पार्कों और इसी तरह के सार्वजनिक स्थानों पर शाम 5 बजे से सुबह 5 बजे तक जाने पर रोक लगा दी है। ऐसे ही उत्तराखंड मसूरी देहरादून में भी पुलिस ने नए साल को लेकर सख्त नियम बनाए हैं। इसके अलावा कर्नाटक,  हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों में भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकारों ने सख्ती बढ़ा दी है।  

Related posts

भारत सरकार ने दी राहत: विदेश से आने वाले यात्रियों को अब एयर सुविधा फॉर्म नहीं भरना पड़ेगा

admin

VIDEO देश की छवि धूमिल : भारत आ रहे विमान में हजारों फिट की ऊंचाई पर आपस में भिड़े भारतीय, “कई लोगों ने यात्री पर फिल्मी स्टाइल में बरसाए थप्पड़”, उड़ान के दौरान मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

admin

LPG Gas Cylinder Central Government Price Reduced Big Relief राहत : रक्षाबंधन से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में दी बड़ी छूट, कैबिनेट की बैठक में मिली मंजूरी, 1 सितंबर से होंगे नए रेट लागू

admin

Leave a Comment