ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बाद मुंबई समेत कई राज्यों में नए साल के जश्न पर लगाई रोक - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 18, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बाद मुंबई समेत कई राज्यों में नए साल के जश्न पर लगाई रोक

देश में ओमिक्रॉन  के बढ़ते मामले को लेकर मुंबई समेत कई स्थानों पर नए साल के जश्न पर रोक लगा दी गई है। मुंबई में इस बार नए साल का जश्न फीका रह सकता है। कोरोना मामलों और ओमिक्रोन के केस में उछाल के बाद एक्शन में आए मुंबई प्रशासन ने नियमों को सख्त कर दिया है।‌‌ मुंबई पुलिस ने नए साल की पूर्व संध्या पर नियमों में सख्ती की है, हालांकि ये सख्ती कोरोना मामलों में उछाल के बाद ही की गई है।जारी किए गए बयान के मुताबिक सीआरपीसी की धारा 144 के तहत प्रतिबंध 15 जनवरी तक बढ़ा दिए गए हैं। मुंबई पुलिस ने नागरिकों के समुद्र तटों, ओपन ग्राउंड, सी फेसेज, सैरगाहों, उद्यानों, पार्कों और इसी तरह के सार्वजनिक स्थानों पर शाम 5 बजे से सुबह 5 बजे तक जाने पर रोक लगा दी है। ऐसे ही उत्तराखंड मसूरी देहरादून में भी पुलिस ने नए साल को लेकर सख्त नियम बनाए हैं। इसके अलावा कर्नाटक,  हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों में भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकारों ने सख्ती बढ़ा दी है।  

Related posts

उत्तराखंड पुलिस ने यति नरसिंहानंद गिरी को किया गिरफ्तार

admin

TVK Rally Stampede : साउथ फिल्म एक्टर की रैली में भगदड़ मचने से 39 लोगों की मौत, अभिनेता को देखने उमड़ी भीड़ हुई बेकाबू, हादसे के बाद विजय घटनास्थल से रवाना हो गए, देखें वीडियो

admin

Video : भारत जोड़ो यात्रा में आज सुबह चाय पीने के लिए “मची भगदड़” में दिग्विजय सिंह लड़खड़ा कर गिरे, कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की से नाराज हुए पूर्व सीएम, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment