Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 23, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने कैबिनेट की बैठक में आज यह प्रस्तावों पारित किए

विधानसभा चुनाव और नए साल शुरू होने से एक दिन के पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले पर मुहर लगाई। मंत्रिमंडल की बैठक में 26 प्रस्ताव पर मुहर लगी है। इनमें नरेंद्रनगर में लॉ कॉलेज, वृद्धा और विधवा पेंशन, योग प्रशिक्षितों की नियुक्ति सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग के संविदा जूनियर इंजीनियर की मांगों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री को किया अधिकृत। समाज कल्याण विभाग की तरफ से मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन को 200 बढ़ाया गया, 1200 से 1400 बढाई गयी पेंशन, पति-पत्नी दोनो को पेंशन देने पर मुहर। मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान मिलेगा वेतन । सरकारी महाविद्यालय और एक विकासखंड में एक इंटर कालेज में योग शिक्षकों की होगी भर्ती, 214 योग शिक्षक की संविदा पर होगी नियुक्ति। महिला गेस्ट टीचरों को मातृत्व अवकाश का मिलेगा लाभ। नियमित नियुक्ति होने पर गेस्ट टीचर को गृह जनपद में रिक्त पद पर तैनाती में प्राथमिकता मिलेगी। नगर निकायों में शामिल नए क्षेत्रों में व्यावसायिक भवनों पर टैक्स के लिए मुख्यमंत्री को किया गया अधिकृत। नरेंद्र नगर में विधि संस्थान खोले जाने को मंजूरी।

Leave a Comment