नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक पर किया बम ब्लास्ट, कई ट्रेनें हुईं प्रभावित - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 27, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक पर किया बम ब्लास्ट, कई ट्रेनें हुईं प्रभावित



नक्सलियों ने झारखंड के जनपद गिरिडीह के पास में बुधवार देर रात बम ब्लास्ट कर रेलवे ट्रैक उड़ा दिया। सूचना मिलने के बाद हावड़ा-गया-दिल्ली रेल मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया है। जबकि कुछ ट्रेनों को रूट बदलकर परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार के मुताबिक, पेट्रोलमैन गौरव राज और रोहित कुमार सिंह ने चिचाकी के स्टेशन मास्टर को सूचित किया कि रात्रि 00.34 बजे धनबाद डिवीजन स्थित करमाबाद-चिचाकी स्टेशन के बीच विस्फोट हुआ है। सूचना के बाद सुरक्षा कारणों से हावड़ा-दिल्ली रेल मार्ग के गोमो-गया (जीसी) रेल खंड पर आने और जाने वाली लाइन पर परिचालन रोक दिया गया है।




Related posts

PM Modi BJP Worker Viral Selfie अचानक मुलाकात : व्यस्त कार्यक्रम के बीच पीएम मोदी भाजपा कार्यकर्ता से मिलने पहुंचे और मोबाइल निकालकर सेल्फी ली, देखें तस्वीरें

admin

गाने पर थिरकीं : पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा डिप्टी सीएम की धर्मपत्नी ने किया “धमाकेदार डांस”, चुनौती देते हुए कहा- “मेरा जैसे स्टेप्स करके कोई दिखाए”, देखें वीडियो

admin

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 122 नेताओं की स्टीयरिंग कमेटी का किया एलान, इन नेताओं को मिली जगह, देखें लिस्ट

admin

Leave a Comment