गाने पर थिरकीं : पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा डिप्टी सीएम की धर्मपत्नी ने किया "धमाकेदार डांस", चुनौती देते हुए कहा- "मेरा जैसे स्टेप्स करके कोई दिखाए", देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 12, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

गाने पर थिरकीं : पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा डिप्टी सीएम की धर्मपत्नी ने किया “धमाकेदार डांस”, चुनौती देते हुए कहा- “मेरा जैसे स्टेप्स करके कोई दिखाए”, देखें वीडियो

यहां देखें वीडियो 👇


(Mood Banaleya Dance) : आज बात करेंगे महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बारे में। बात को आगे बढ़ाने से पहले जान लेते हैं कि देवेंद्र फडणवीस साल 2014 से 2019 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे थे। उसके बाद अब पिछले 6 महीने से देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं। देवेंद्र फडणवीस विदर्भ के नागपुर से आते हैं। मुख्यमंत्री बनने से पहले वह नागपुर के मेयर भी थे। अब बात को आगे बढ़ाते हैं। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की धर्मपत्नी अमृता फडणवीस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर अमृता फडणवीस के तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार अमृता के चर्चा में रहने की वजह उनका एक नया गाना है।

अमृता का नया गाना ‘अज मैं मूड बणा लेया ए ए ए, तेरे नाल ही नचणा वे’ रिलीज हो गया है। इस गाने पर वो गजब डांस करती नजर आ रही हैं। अमृता फडणवीस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फैंस को Hookstep Challenge दिया है। बता दें कि अमृता फडणवीस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस गाने की क्लिप शेयर की है। जिसमें वह थिरकती नजर आ रही हैं। अमृत काले रंग के पहनावे में सुंदर दिख रही हैं। अमृता ने इस गाने पर डांस करने के लिए अपने फैंस को चैलेंज भी दिया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘अपने टैलेंट को दिखाएं। मूड बनालेया हुक स्टेप चैलेंज लें और गाने के हैशटैग का इस्तेमाल करके अपनी खुद की रील बनाएं और उसमें हमें टैग करें। ‘ 16 सेकंड की इस क्लिप ने शेयर होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सोशल मीडिया पर अमृता फडणवीस का यह डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Related posts

GST में कटौती से लोगों में खुशी की लहर, ग्राहक बोले- एसयूवी की खरीद पर 80,000 रुपए की बचत हुई

admin

Umesh pal Murder Case 2nd Encounter VIDEO : प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड का दूसरा शूटर भी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पहली गोली इसी ने चलाई थी, कौंधियारा में छुपा हुआ था, देखें वीडियो

admin

ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारतीय महिला टीम विश्व कप के फाइनल में पहुंची

admin

Leave a Comment