Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 7, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

एशिया के सबसे बड़े स्लम एरिया मुंबई के धारावी ने देश में एक बार फिर बढ़ाई चिंता

देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन की खतरे की घंटी बढ़ा दी है। जहां केंद्र सरकार बूस्टर डोज लगाने की तैयारी कर रही है वहीं दूसरी ओर मामले ही बढ़ते जा रहे हैं। अब तक इस नए वेरिएंट के देश में 32 मामले सामने आ चुके हैं। मुंबई का धारावी पहले भी कोरोना संक्रमण की वजह से चर्चा में रह चुका है। कोरोना की पहली लहर के दौरान धारावी इलाका कोरोना का हॉटस्पॉट बनकर उभरा था। लेकिन प्रशासन ने बहुत ही एहतियात के साथ संक्रमण पर काबू पा लिया था। जिसके बाद पूरे देश में धारावी मॉडल की चर्चा हुई थी। अब ओमिक्रोन का पहला मामला सामने आने के बाद एक बार फिर से तेजी से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। मुंबई का धारावी एशिया का सबसे बड़ा स्लम एरिया माना जाता है। आपको बता दें कि कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की ताजा स्थिति पर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की, जिसमें देश के ताजा हाल प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में बताया गया कि अब तक कुल मिलाकर 59 देशों में यह वेरिएंट फैल चुका है।

Leave a Comment