अपर्णा यादव के गले में भगवा की ये तस्वीर मुलायम परिवार को रास नहीं आएगी, सपा को कहा गुड बाय - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 15, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

अपर्णा यादव के गले में भगवा की ये तस्वीर मुलायम परिवार को रास नहीं आएगी, सपा को कहा गुड बाय


आखिरकार नसीहत और नाराजगी के बाद मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भाजपाई हो गईं। राजधानी दिल्ली में अपर्णा यादव ने भाजपा का दामन थाम लिया है। अपर्णा ने यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। बताया जा रहा है कि वे लखनऊ कैंट से टिकट नहीं मिलने से नाराज थीं। बता दें कि शिवपाल यादव और अखिलेश यादव ने भी अर्पणा यादव को भाजपा में न जाने के लिए दबाव भी बनाया था। लेकिन अपर्णा ने इन दोनों की नाराजगी को दरकिनार करते हुए भाजपा की सदस्यता ले ली है। यह मुलायम सिंह यादव के परिवार में सबसे बड़ी फूट मानी जा रही है। यादव परिवार के बड़े सदस्य ने पहली बार भाजपा की सदस्यता ली है। 

Related posts

गुजरातियों को ठग कहने के मामले में तेजस्वी यादव के खिलाफ अहमदाबाद कोर्ट में आज होगी सुनवाई

admin

(सौगात) : जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा होगा, पीएम मोदी आज रखेंगे आधारशिला

admin

VIDEO हिंसा-आगजनी : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भारी बवाल, परिसर को आग के हवाले किया, फायरिंग-पथराव में कई घायल, उपद्रव जारी, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment