Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 7, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

अरविंद केजरीवाल ने गोवा में युवा मुख्यमंत्री चेहरे पर लगाया दांव

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले ही राज्यों में मुख्यमंत्री चेहरे का एलान करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को केजरीवाल ने पंजाब के लिए भगवंत मान को मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में पेश किया था। आज इसी कड़ी में सीएम केजरीवाल ने गोवा में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि इस प्रदेश में आम आदमी पार्टी सीएम का चेहरा अमित पालेकर होंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि गोवा में आप ने कई नए चेहरों को टिकट दिया है, कई ऐसे हैं जिन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा है। केजरीवाल ने कहा कि अमित पालेकर के दिल में गोवा बसता है। वह गोवा के सब लोगों को साथ लेकर चलेंगे। केजरीवाल ने कहा कि अमित पालेकर ईमानदार हैं और उन्होंने अब तक गोवा के लिए काफी कुछ किया है। इससे पहले मुख्यमंत्री केजरीवाल उत्तराखंड में कर्नल अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री के चेहरे रूप में उतार चुके हैं। बता दे कि गोवा में 40 विधानसभा सीटें हैं और पहले चरण यानी 14 फरवरी को यहां मतदान होने हैं। मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और प्रमोद सावंत मुख्यमंत्री हैं। 

Leave a Comment