Uttarakhand Kedarnath Dham Yatra Ban Heavy Rain उत्तराखंड में मानसून ने दी दस्तक, राजधानी देहरादून से लेकर पहाड़ों तक झमाझम शुरू, केदारनाथ यात्रा पर लगाई रोक - Daily Lok Manch उत्तराखंड में मानसून ने दी दस्तक, राजधानी देहरादून से लेकर पहाड़ों तक झमाझम शुरू, केदारनाथ यात्रा पर लगाई रोक
July 29, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

Uttarakhand Kedarnath Dham Yatra Ban Heavy Rain उत्तराखंड में मानसून ने दी दस्तक, राजधानी देहरादून से लेकर पहाड़ों तक झमाझम शुरू, केदारनाथ यात्रा पर लगाई रोक

रविवार 25 जून को उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। राजधानी देहरादून से लेकर पहाड़ों तक लगातार बारिश शुरू हो गई है। जिसकी वजह से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है हालांकि रविवार होने की वजह से अधिकांश लोग घरों पर है इसलिए आने जाने में लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। देहरादून में लोग संडे की छुट्टी होने की वजह से घरों पर ही बारिश और सुहाने मौसम का आनंद ले रहे हैं। राज्यभर के कई हिस्सों में शनिवार से ही जमकर बारिश हो रही है। बारिश की वजह से कई जगह भूस्खलन भी हुआ है। लगातार हो रही बारिश की वजह से केदारनाथ यात्रा पर ब्रेक लगा दिया गया है।

हालांकि आज सुबह ही कुछ यात्रियों को सोनप्रयाग से और गौरीकुंड से यात्रा के लिए रवाना किया गया था। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आदेश जारी करते हुए कहा कि बारिश को देखते हुए अगले आदेशों तक केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया है। जो श्रद्धालु यहां यात्रा और दर्शन के लिए पहुंच गए थे, उन सबको सोनप्रयाग में रोका गया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु मौसम ठीक ना होने तक केदारनाथ यात्रा करने से बचें। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह 10.30 बजे से सोनप्रयाग और गौरीकुंड से यात्रियों को आगे नहीं भेजा जा रहा है। इससे पूर्व सुबह 8 बजे तक कुल 5828 यात्री सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए रवाना हुए थे। भारी बारिश के कारण प्रदेशभर से सड़कों के बंद होने सहित नुकसान की तस्वीरें सामने आ रही हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम पहुंचे हैं। सीएम धामी ने अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

Related posts

VIDEO देश की छवि धूमिल : भारत आ रहे विमान में हजारों फिट की ऊंचाई पर आपस में भिड़े भारतीय, “कई लोगों ने यात्री पर फिल्मी स्टाइल में बरसाए थप्पड़”, उड़ान के दौरान मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

admin

कपाट बंद होने से पहले पीएम मोदी इस बार भी बाबा केदारनाथ धाम में आ सकते हैं दर्शन करने

admin

सीएम धामी ने सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाओं का किया शुभारंभ, “डिजिटल उत्तराखंड ऐप” पर लोगों को मिलेगी कई सेवाएं

admin

Leave a Comment