Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 4, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

West Bengal Train Accident बंगाल में ट्रेन हादसा : दो मालगाड़ियों की आपस में भीषण टक्कर, कई डिब्बे पटरी से उतरे, रेल मार्ग बाधित

रविवार सुबह पश्चिम बंगाल में एक और ट्रेन हादसा हो गया है। बंगाल के बांकुरा के ओंडाग्राम रेलवे स्टेशन पर दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे के बाद खड़गपुर-बांकुरा-आद्रा लाइन पर रेल परिचालन रोक दिया गया। मालगाड़ियों की इस टक्कर के चलते कई वैगन और इंजन पटरी से उतर गए। जानकारी के अनुसार, यह हादसा पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में आज तड़के चार बजे हुआ है। सूत्रों ने बताया कि एक मालगाड़ी जब ओंडा स्टेशन से गुजर रही थी, तभी दूसरी मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना से 12 डिब्बे बेपटरी हो गए. घटना के बाद पटरी पर डिब्बे बिखर गए लोगों को जैसे ही हादसे की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंच गए। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, दोनों मालगाड़ियां खाली थीं। हादसे का कारण क्या रहा और दोनों ट्रेनें कैसे टकराईं, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है। इस हादसे से आद्रा मंडल में कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। हादसे के बाद रेलवे के अधिकारी जल्द से जल्द अप लाइन को खोलने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि पुरुलिया एक्सप्रेस जैसी कुछ ट्रेनें इस डिवीजन से गुजर सकें।

Leave a Comment