उत्तराखंड में मानसून का जोर, बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 16, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड मौसम

उत्तराखंड में मानसून का जोर, बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में सोमवार को मौसम के तेवर तीखे रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के सभी जिलों में बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है। पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने और आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर तीव्र से अति तीव्र वर्षा होने की आशंका है।

मौसम विभाग ने लोगों से नदी-नालों और बरसाती गदेरों से दूर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन व मलबा आने की घटनाएं भी हो सकती हैं।

Related posts

सीएम धामी ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं का किया शुभारंभ

admin

कुम्भ मेला-2027 की तैयारी तेज: धामी सरकार ने 1252 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी

admin

स्पीकर ऋतु खंडूड़ी आज करेंगी राजनीति में नई शुरुआत

admin

Leave a Comment