Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 13, 2026
Daily Lok Manch
Recent Trending

देशभर में मानसून सक्रिय : महाराष्ट्र में भारी बारिश, मुंबई समेत चार जिलों में रेड अलर्ट



महाराष्ट्र में मानसून के सक्रिय होने के बाद कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है। मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में पिछले 24 घंटों के दौरान 172 मिमी बारिश दर्ज की गई।
भारी बारिश को देखते हुए बृहन्मुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने गुरुवार दोपहर समुद्र में लगभग 15 फीट ऊंची लहरें उठने की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से समुद्र तट और तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।


वहीं, मानसून ने गुरुवार को 7 दिन की देरी से राजस्थान और 5 दिन की देरी से दिल्ली में प्रवेश किया। दिल्ली में सुबह से लगातार तेज बारिश हो रही है, जबकि राजस्थान के जयपुर, दौसा समेत 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।


मध्य प्रदेश में भी बुधवार को
सात जिलों में तेज बारिश हुई। इंदौर में एक कार बारिश के दौरान नाले में गिर गई, जबकि सीहोर में तेज बहाव के कारण कई बाइक बह गईं। खराब मौसम के चलते उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा को एहतियातन रोक दिया गया है।


उधर, बिहार और उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से तीन-तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि झारखंड में दो लोगों की जान चली गई। उत्तर प्रदेश के ललितपुर रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल और जीआरपी थाने में भी बारिश का पानी भर गया।

Leave a Comment