रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच नाटो के देश पोलैंड में मिसाइल अटैक, दो लोगों की मौत, दुनिया में बढ़ी हलचल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 22, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच नाटो के देश पोलैंड में मिसाइल अटैक, दो लोगों की मौत, दुनिया में बढ़ी हलचल

रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच मामला जब और सुर्खियों में आ गया जब नाटो के देश पोलैंड में एक मिसाइल गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। ‌ बता दें कि इन दिनों जी-20 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इंडोनेशिया के शहर बली में मौजूद है। वही इस समिति में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भी जाना था लेकिन उन्होंने सुरक्षा के कारणों को देखते हुए अपनी यात्रा रद्द कर दी । यूक्रेन के खेरसॉन क्षेत्र से खदेड़े जाने के बाद व्लादिमिर पुतिन की फौज बौखला गई है। मंगलवार रात उसने यूक्रेन की राजधानी कीव समेत चार शहरों पर मिसाइल हमले किए। वहीं पोलिश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूक्रेन में रूसी मिसाइल हमलों के बीच कुछ रूसी मिसाइलें NATO सदस्य देश पोलैंड में घुस गईं। इससे यूक्रेन की सीमा के पास पोलिश गांव के दो लोगों की इसकी चपेट में आने से मौत हो गई।

Related posts

New zealand PM Jacinda Ardern’s shock resignation announcement : न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री और दुनिया की लोकप्रिय नेताओं में शुमार जैसिंडा अर्डर्न ने इस्तीफा देने का किया एलान राजनीति के शिखर पर होने के बाद भी छोड़ेंगीं पद

admin

Bangladesh election : बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में बीएनपी सरकार बनाने की ओर, तारीक रहमान बनेंगे पीएम

admin

एलन का फिर एलान: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की इस प्रसिद्ध कंपनी को खरीदने की घोषणा पर तमाम बिजनेसमैनों को किया बेचैन

admin

Leave a Comment