देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत मंत्रियों, विधायकों ने बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 1, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत मंत्रियों, विधायकों ने बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि

राजधानी देहरादून में दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं विधायक हरवंश कपूर ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधानसभा शीतकालीन सत्र में जाने से पूर्व विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी मंत्री एवं विधायकों ने भी जनरल सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि आज से उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। जो 11 दिसंबर तक चलेगा।

Related posts

पद का दुरुपयोग करने पर सस्पेंड किए गए प्रदेश सरकार के जनसंपर्क अधिकारी को फिर से किया गया बहाल, यह था मामला

admin

Uttarakhand 25 Foundation Day :  विकास-संस्कृति और संकल्प से सजेगा उत्तराखंड का रजत पर्व

admin

Apni Sarkar Scheme launched Dehradun : देहरादून के नागरिकों को अब घर पर ही मिलेगी सरकारी सुविधा, सीएम धामी ने “अपणि सरकार” नागरिक सेवाएं का किया शुभारंभ

admin

Leave a Comment