Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 7, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत मंत्रियों, विधायकों ने बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि

राजधानी देहरादून में दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं विधायक हरवंश कपूर ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधानसभा शीतकालीन सत्र में जाने से पूर्व विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी मंत्री एवं विधायकों ने भी जनरल सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि आज से उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। जो 11 दिसंबर तक चलेगा।

Leave a Comment