मथुरा हादसा: पानी की टंकी से टकराने के बाद गोवर्धन नाले में गिरी कार, चार की मौत - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 1, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

मथुरा हादसा: पानी की टंकी से टकराने के बाद गोवर्धन नाले में गिरी कार, चार की मौत

राजस्थान सीमा पर स्थित मगोर्रा थाना क्षेत्र के गांव नगला देविया में बुधवार रात साढ़े आठ बजे बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मोड़ पर पानी की टंकी से टकराने के बाद गोवर्धन ड्रेन में गिर गई। ड्रेन में पानी अधिक था। पूरी कार डूब गई। उसमें सवार चार लोग भी डूब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने ड्रेन में छलांग लगाकर सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक चारों की मृत्यु हो चुकी थी।

ग्रामीणों का कहना है कि ड्रेन के पास मोड़ पर एक पानी की सीमेंट से बनी टंकी है। तेज रफ्तार कार इसी टंकी से टकरा गई और फिर अनियंत्रित होकर ड्रेन में घुस गई। ड्रेन में पानी अधिक था। पूरी कार पानी में डूब गई। ग्रामीणों ने शोर सुना तो कुछ ने ड्रेन में छलांग लगाई और कुछ ने पुलिस को सूचना दी।

करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, तब तक चारों की मृत्यु हो चुकी थी। ट्रैक्टर की मदद से रस्सी डालकर कार को ड्रेन से बाहर निकाला गया। कार के नंबर के आधार मृतकों की पहचान महावन थाना क्षेत्र के प्रेम नगर निवासी राहुल, अमित, मोहित के रूप में हुई। एक की पहचान नहीं हो पाई है।

एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि यह सभी किसी कार्यक्रम में शामिल होने डीग की ओर जा रहे थे। तभी कार 10 फीट गहरी ड्रेन में गिर गई। ड्रेन में पानी का बहाव तेज था। गोवर्धन थाने के एसआई हरेंद्र मलिक ने बताया कि पता चला है कि तीनों मृतक एक ही परिवार के हैं और आपस में भाई लगते हैं।

Related posts

भाजपा नेता अजय शंकर दुबे सड़क दुर्घटना में घायल, उपचार के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती

admin

जान से खिलवाड़ : बच्चों को स्कूल ले जा रहा ऑटो चालक ने सभी नियम रख दिए ताक पर, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन

admin

आजमगढ़-रामपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए सपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, अखिलेश ने चाचा शिवपाल को दिया एक और झटका

admin

Leave a Comment