September 9, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Tripura CM Manik Shah Oath ceremony : माणिक साहा ने दूसरी बार त्रिपुरा के सीएम पद की ली शपथ, पीएम मोदी, अमित शाह रहे मौजूद

त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के बाद नई सरकार का गठन हो गया है। बुधवार, 8 मार्च को भाजपा के विधायक दल के नेता माणिक साहा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत दिग्गज पार्टी नेता मौजूद रहे। छह साल पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए माणिक साहा दूसरी बार त्रिपुरा के सीएम बने हैं। एक डॉक्टर से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक माणिक साहा का राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प रहा है।

Leave a Comment