Holi Celebration VIDEO : देशभर में ऐसे मनाया गया होली का त्योहार, हर कोई रंग में सराबोर दिखाई दिया, नेता, मंत्रियों और सांसदों ने खूब जमकर उड़ाया गुलाल, राजनाथ सिंह ने किया डांस, शिवराज सिंह चौहान ने गाया गाना, सीएम योगी ने गोरखपुर, सीएम धामी ने देहरादून में मनाई होली, देखें वीडियो और तस्वीरें - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 14, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तर प्रदेश उत्तराखंड राष्ट्रीय

Holi Celebration VIDEO : देशभर में ऐसे मनाया गया होली का त्योहार, हर कोई रंग में सराबोर दिखाई दिया, नेता, मंत्रियों और सांसदों ने खूब जमकर उड़ाया गुलाल, राजनाथ सिंह ने किया डांस, शिवराज सिंह चौहान ने गाया गाना, सीएम योगी ने गोरखपुर, सीएम धामी ने देहरादून में मनाई होली, देखें वीडियो और तस्वीरें

यहां देखें वीडियो 👇



पूरे देश भर में होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक क्या आम क्या खास सभी होली के रंग में रंगे नजर आए। होली एक प्रसिद्ध हिंदू त्योहार है, जो पूरे भारत में मनाया जाता है। यह त्योहार फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है।
इस त्योहार के दौरान लोग एक दूसरे पर गुलाल, अबीर और अन्य रंग लगाते हैं। इसके अलावा, खुशी के मूड में लोग नाच गाने और खाने-पीने का आनंद लेते हैं। होली का अलग-अलग महत्व है। इस त्योहार का प्रमुख उद्देश्य समाज में भाईचारे को बढ़ावा देना है।



गली मोहल्लों में बच्चों ने खूब होली की मस्ती की। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजधानी, दिल्ली, मध्य प्रदेश,राजस्थान, महाराष्ट्र और बिहार समेत देशभर के छोटे बड़े सभी शहरों में होली पर खूब गुलाल उड़ाया। नेता से लेकर अभिनेता तक सभी ने होली पर खूब मस्ती की। वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर में होली खेलने के लिए भक्तों की भीड़ देखने को मिली है। वाराणसी में बाबा विश्वनाथ मंदिर में भी भक्तों ने खूब होली खेली। राजस्थान, जम्मू कश्मीर, पंजाब समेत तमाम प्रदेशों में जवानों ने भी खूब होली खेली और डांस किया। इस बीच, त्रिपुरा में माणिक साहा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सुबह 11 बजे राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। होली के रंग में हर कोई सराबोर है। नेता, मंत्री, सांसद और आम जनता सब होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं।



केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अमेरिकी वाणिज्य मंत्री के साथ होली के मौके पर डांस करते नजर आ रहे हैं। राजनाथ सिंह के घर पर होली खेलने वालों में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पीयूष गोयल भी शामिल थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर गोरखनाथ मंदिर में होली खेली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित अपने आवास पर होली के सराबोर में दिखाई दिए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी देहरादून अपने आवास पर खूब जमकर होली खेली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि ‘होली जीवन के विभिन्न रंगों का बोध कराती है। हमारी भारतीय सनातन व संस्कृति का यह महत्वपूर्ण पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। यह पर्व आपके जीवन में और अधिक सुख समृद्धि, शांति और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए।



बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव पटना में अपने सरकारी आवास पर होली का त्योहार मनाते हुए बांसुरी बजाई। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा त्रिपुरा में माणिक साहा के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने इस बार होली नहीं खेली है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप सभी के जीवन में हमेशा आनंद और उमंग का रंग बरसे। इस समय पीएम मोदी गुजरात के अहमदाबाद पहुंच गए हैं। अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीस भी पहुंच गए हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कल गुरुवार से शुरू हो रहे टेस्ट मैच में पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

काशी विश्वनाथ में होली खेली गई।
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रानौत ने खेली होली।

Related posts

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami Char dham Yatra Meeting : चार धाम यात्रा को लेकर सीएम धामी ने आयोजित की महत्वपूर्ण बैठक, इस बार आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रहेगी नई व्यवस्थाएं

admin

KL Rahul Athiya Shetty Wedding Pictures And Videos : बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और टीम इंडिया के खिलाड़ी केएल राहुल ने लिए सात फेरे, शादी समारोह में तमाम बड़ी हस्तियां हुईं शामिल, देखें तस्वीरें

admin

Pakistan Blast VIDEO आतंकी हमले से दहला पाकिस्तान : राजनीतिक पार्टी की आयोजित रैली में मौजूद आतंकी ने किया “फिदायीन ब्लास्ट “, 40 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल

admin

Leave a Comment