Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 25, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

LPG Gas Price Decreased : एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम हुए कम, उपभोक्ताओं को मिली राहत, नए रेट आज से लागू



आज अगस्त की 1 तारीख को कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं को तेल कंपनियों ने बड़ी राहत दी है। तेल कंपन‍ियों ने एलपीजी स‍िलेंडर के दाम में बड़ी कटौती की है। इससे पहले जुलाई के महीने में दाम बढ़ाए गए थे। ऑयल मार्केट‍िंग कंपन‍ियों ने कमर्श‍ियल स‍िलेंडर की कीमत में 100 रुपये घटाए हैं।



19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस स‍िलेंडर के ल‍िए अब 1680 रुपये देने होंगे, इससे पहले कीमत 1780 रुपये थी। घरेलू गैस स‍िलेंडर की कीमत में क‍िसी तरह का बदलाव नहीं क‍िया गया है।


इससे पहले जुलाई के महीने में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 7 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की थी। 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की दिल्ली खुदरा बिक्री कीमत 1,773 रुपये से बढ़कर 1,780 रुपये प्रति हो गई थी लेकिन अब कीमत 1680 रुपए है।

Leave a Comment