Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 25, 2026
Daily Lok Manch
हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 आईएएस अधिकारियों के दायित्व बदले, बिलासपुर और लाहौल-स्पीति को मिले नए उपायुक्त

हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए चार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत दो जिलों बिलासपुर और लाहौल-स्पीति को नए उपायुक्त मिले हैं। इसके अलावा हिमाचल पथ परिवहन निगम को नया प्रबंध निदेशक मिला है, जबकि एक वरिष्ठ अधिकारी को तीन विभागों का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। इस फेरबदल को राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। सरकार की ओर से किए गए बदलाव के अनुसार, बिलासपुर के उपायुक्त राहुल कुमार (आईएएस 2016 बैच) को इस पद से हटाकर हिमाचल पथ परिवहन निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं, लाहौल-स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना (आईएएस 2017 बैच) का तबादला बिलासपुर कर दिया गया है। अब वह बिलासपुर जिले की नई उपायुक्त के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगी। लाहौल-स्पीति की कमान निवेदिता नेगी को लाहौल-स्पीति जिले में भी नए उपायुक्त की नियुक्ति की गई है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग में सचिव के पद पर तैनात निवेदिता नेगी (आईएएस 2017 बैच) को स्थानांतरित कर लाहौल-स्पीति का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। उनके सामने जिले में प्रशासनिक कार्यों के संचालन और सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कराने की जिम्मेदारी होगी। इस फेरबदल में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. युनुस (आईएएस 2010 बैच) को भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वह वर्तमान में राज्य कर एवं आबकारी सचिव के पद पर तैनात हैं। उन्हें अब सामान्य प्रशासन विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा संसदीय कार्य विभाग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। सरकार के इस निर्णय से जहां दो जिलों में प्रशासनिक नेतृत्व बदलेगा, वहीं विभिन्न विभागों के कामकाज की जिम्मेदारी भी नए सिरे से निर्धारित हुई है। अधिकारियों की नियुक्तियों और अतिरिक्त कार्यभार से संबंधित यह जानकारी बाबूशाही की रिपोर्ट के आधार पर दी गई है।

Leave a Comment