Budget 2025 LPG Cylinder Price Low : बजट से पहले ही मिल गया जनता को तोहफा, सस्ता हो गया एलपीजी सिलेंडर - Daily Lok Manch
August 2, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Budget 2025 LPG Cylinder Price Low : बजट से पहले ही मिल गया जनता को तोहफा, सस्ता हो गया एलपीजी सिलेंडर

Today LPG Gas Price: बजट से पहले ही तेल कंपनियों की ओर से जनता को तोहफा मिल गया है। कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है। एक फरवरी 2025 से लागू हुए नए रेट के अनुसार आज से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 7 रुपये की कटौती की गई है। दिल्ली में आज से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की खुदरा बिक्री कीमत 1797 रुपये हो गई है।

 

https://twitter.com/PTI_News/status/1885536401091178751?t=f5mBNXyCu2CRORbEeFNsAg&s=19

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, 1 फरवरी से राष्ट्रीय राजधानी में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1,804 रुपये से घटकर 1,797 रुपये हो गई है। कोलकाता में इस एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,911 रुपये से घटकर 1,907 रुपये हो गई है। मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 1,756 रुपये से घटकर 1,749.50 रुपये में मिल रहा है। चेन्नई में आज से एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,959.50 रुपये है।

 

 

घरों में इस्तेमाल होने वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 14 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर अभी भी पुरानी कीमत 803 रुपये पर ही मिल रहा है। लखनऊ में इस रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 840.50 रुपये है। मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 802.50 रुपये है। चेन्नई में इस सिलेंडर की कीमत 818.50 रुपये है। वहीं, कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 829 रुपये है।

Related posts

Odisha Bargarh Train Accident VIDEO : ओडिशा में एक बार फिर ट्रेन हादसा : मालगाड़ी की पांच बोगियां पटरी से उतरी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटनास्थल पर डटे, देखें वीडियो

admin

PM Modi Birthday अलग अंदाज में दिखे पीएम : जन्मदिवस पर पीएम मोदी ने मेट्रो में सफर कर यात्रियों से की बात, उसके बाद प्रधानमंत्री ने मोची, कुम्हार और औजार बनाने वाले लोगों के पास बैठकर की मुलाकात

admin

Bharat jodo Yatra Jammu Kashmir Finale : श्रीनगर में आज भारत जोड़ो यात्रा का औपचारिक समापन, कांग्रेस इन विपक्षी राजनीतिक दलों के साथ दिखाएगी ताकत, घाटी का मौसम बेहद खराब, बर्फबारी भी हो रही

admin

Leave a Comment