महान गायिका लता जी की तबीयत नाजुक, करोड़ों प्रशंसक जल्द स्वस्थ होने की कर रहे प्रार्थना - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 18, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

महान गायिका लता जी की तबीयत नाजुक, करोड़ों प्रशंसक जल्द स्वस्थ होने की कर रहे प्रार्थना

स्वर कोकिला लता मंगेशकर की तबीयत आज अचानक बिगड़ने से देश-विदेशों के करोड़ों फैंस उनकी अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर महान गायिका लता जी के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करने में लगे हुए हैं। पिछले 27 दिनों से लता मंगेशकर का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा है। लता मंगेशकर के डॉक्टर ने शनिवार शाम उनकी सेहत की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर का इलाज जारी है और वो फिलहाल प्रोसिजर्स को टॉलरेट कर रही हैं। मनसे प्रमुख राज ठाकरे भी आज दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लताजी का हालचाल लेने पहुंचे। स्वर कोकिला की तबीयत नाजुक होने पर रफ्तार से बाहर हजारों प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई है।लता मंगेशकर को भारतीय सिनेमा की सबसे सफल गायिका माना जाता है। उन्होंने 13 साल की उम्र से अपना सिंगिंग करियर शुरू किया था। उन्होंने अलग-अलग भारतीय भाषाओं में 30 हजार से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी है। भारत सरकार की ओर से भारत रत्न के अलावा उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड और कई नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है।

Related posts

BJP BIG Responsibility Leaders : भाजपा हाईकमान ने जारी की केंद्रीय पदाधिकारियों की भारी-भरकम लिस्ट, इन दिग्गज नेताओं को दी गई बड़ी जिम्मेदारी, देखें किसको क्या पद मिला

admin

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर “अशोभनीय टिप्पणी” कर कांग्रेस सांसद ने स्मृति ईरानी और सोनिया गांधी के बीच करा दी तीखी नोकझोंक, बाद में कहा मेरी जुबान फिसल गई, माफी मांगता हूं

admin

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेना प्रमुखों के साथ पीएम मोदी ने की हाई लेवल की मीटिंग, कुछ बड़ा होने वाला है, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment