15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, 8 एविएशन कंपनियां तैयार, चारधाम चार्टर्ड सेवा पर कल फैसला - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 13, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, 8 एविएशन कंपनियां तैयार, चारधाम चार्टर्ड सेवा पर कल फैसला



चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। करीब ढाई महीने से मानसून के कारण बंद चल रही केदारनाथ हेली सेवा को 15 सितंबर से दोबारा शुरू करने की तैयारी है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) ने सेवा बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हेली सेवा के संचालन के लिए आठ एविएशन कंपनियां तैयार हैं।

हेली सेवा शुरू होने से यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी। खासतौर पर कम समय में यात्रा पूरी करने वाले यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा अहम विकल्प होगी। मानसून के दौरान खराब मौसम और सुरक्षा कारणों को देखते हुए हेली सेवा को बंद रखा गया था।

14 अगस्त को होगी अहम बैठक

केदारनाथ हेली सेवा के संचालन को लेकर अंतिम निर्णय 14 अगस्त को नई दिल्ली में होने वाली बैठक में लिया जाएगा। इसमें नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA), हेली सेवा संचालक कंपनियों और मौसम विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में मौसम की स्थिति, केदारनाथ क्षेत्र में हेलीपैड की स्थिति और उड़ान सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जाएगी।

सभी परिस्थितियां अनुकूल रहने पर 15 सितंबर से केदारनाथ के लिए हेली सेवा को दोबारा शुरू करने की अनुमति दी जा सकती है। आठ एविएशन कंपनियों के तैयार रहने से सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों को हवाई कनेक्टिविटी का विकल्प मिलने की उम्मीद है।

चारधाम चार्टर्ड सेवा पर भी होगा फैसला

14 अगस्त की बैठक में केदारनाथ हेली सेवा के साथ चारधाम चार्टर्ड सेवा के संचालन पर भी चर्चा होगी। मौसम और सुरक्षा मानकों की समीक्षा के बाद चारधाम चार्टर्ड सेवा को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। प्रशासन का फोकस यात्रा के दूसरे चरण में श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने पर है।

Related posts

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, उफनती नदी में बह गई कार, 9 लोगों की मौत

admin

उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी शीतकालीन के लिए बंद, अगले साल पर्यटक कर सकेंगे दीदार

admin

संसद हमले में शहीद हुए जवानों को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

admin

Leave a Comment