Airtel ने बंद किए 4 प्रीपेड प्लान, 299 रुपये वाला भी खत्म; अब 349 रुपये से होगी शुरुआत - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 13, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

Airtel ने बंद किए 4 प्रीपेड प्लान, 299 रुपये वाला भी खत्म; अब 349 रुपये से होगी शुरुआत



भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड प्लान्स में बड़ा बदलाव करते हुए 299, 579, 619 और 649 रुपये वाले चार प्लान बंद कर दिए हैं। इनमें 299 रुपये वाला प्लान सबसे ज्यादा चर्चा में है, क्योंकि इसकी जगह अब 349 रुपये का नया प्लान पेश किया गया है। यानी ग्राहकों के लिए शुरुआती कीमत में करीब 16 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

एयरटेल के इस फैसले को कंपनी की टैरिफ रणनीति में बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी का उद्देश्य प्रति यूजर औसत कमाई यानी ARPU बढ़ाना है।

एयरटेल लंबे समय से टेलीकॉम सेक्टर में ऐसी मूल्य व्यवस्था की वकालत करती रही है, जिसमें ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों से अधिक शुल्क लिया जाए। कंपनी अब इसी दिशा में अपनी प्राइसिंग रणनीति को आगे बढ़ाने पर काम कर रही है।

चार लोकप्रिय प्लान हटाए जाने के बाद एयरटेल यूजर्स को अपने लिए उपलब्ध नए रिचार्ज विकल्पों पर ध्यान देना होगा। खासतौर पर 299 रुपये वाले प्लान का विकल्प तलाश रहे ग्राहकों को अब 349 रुपये वाले प्लान पर जाना पड़ सकता है।

Related posts

हंगामे के बीच संसद के दोनों सदनों से पारित हुआ जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक, जन्म प्रमाणपत्र बनेगा प्रमुख पहचान दस्तावेज

admin

भगोड़े अपराधियों के लिए दुनिया में कहीं सुरक्षित ठिकाना नहीं, 274 अपराधियों की हुई वापसी : गृहमंत्री अमित शाह

admin

सिर्फ सवाल मत पूछिए, समाधान भी खोजिए, IIT दिल्ली में पीएम मोदी का युवाओं को संदेश

admin

Leave a Comment