Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 19, 2026
Daily Lok Manch
हिमाचल

हिमाचल में तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा, मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल


हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। दीदग पंचायत के छिछड़ियाधार गांव में सड़क किनारे बना तीन मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त घर के अंदर मौजूद मां-बेटी की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि डेढ़-डेढ़ साल के दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मकान कुछ ही पलों में ताश के पत्तों की तरह ढहता दिखाई दे रहा है।

हादसे में भीम सिंह की पत्नी निर्मला देवी (60) और उनकी बेटी पूजा (32), पत्नी अमित राणा, की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय दोनों मासूम बच्चे भी घर के अंदर मौजूद थे और मकान के मलबे में दब गए। घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को मलबे से बाहर निकाला। हादसे में घायल डेढ़ वर्षीय दोहती ईरा की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सोलन रेफर किया गया है। वहीं, दूसरे मासूम नाती अबियाना का उपचार राजगढ़ अस्पताल में चल रहा है।

मकान गिरने की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हादसे की भयावहता साफ दिखाई दे रही है। वीडियो में सड़क किनारे स्थित मकान अचानक ढहता नजर आता है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Comment