नहीं रहे कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज, देश दुनिया में छाया शोक - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 27, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

नहीं रहे कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज, देश दुनिया में छाया शोक



महान कथक सम्राट बिरजू महाराज का देर रात निधन हो गया। वे 83 साल के थे। हार्ट अटैक के बाद राजधानी दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली। सोमवार को पंडित बिरजू महाराज के निधन का समाचार सुनकर देश और विदेश में शोक की लहर दौड़ गई। बिरजू महाराज का असली नाम बृजमोहन मिश्रा था। उन्हें लोग सम्मान से पंडित जी या महाराज जी कहते थे। उनका जन्म 4 फरवरी, 1938 को लखनऊ में हुआ था‌। लखनऊ घराने से ताल्लुक रखने वाले बिरजू महाराज के पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनके देहांत की जानकारी दी। ये कथक नर्तक होने के साथ साथ शास्त्रीय गायक भी थे। बिरजू महाराज के पिता और गुरु अच्छन महाराज, चाचा शंभु महाराज और लच्छू महाराज भी मशहूर कथक नर्तक थे। बिरजू महाराज ने देवदास, डेढ़ इश्किया, उमराव जान और बाजी राव मस्तानी जैसी फिल्मों के लिए डांस कोरियोग्राफ किया था। इसके अलावा इन्होंने सत्यजीत राय की फिल्म ‘शतरंज के खिलाड़ी’ में म्यूजिक भी दिया था। बिरजू महाराज को 1983 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही इन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और कालिदास सम्मान भी मिला है। पंडित बिरजू महाराज के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है।





Related posts

नूपुर शर्मा की जुबान काटने पर एक करोड़ का इनाम घोषित करने वाला भीम सेना चीफ पुलिस ने किया अरेस्ट

admin

PSLV-C56 Rocket Mission Video इसरो की फिर बड़ी उपलब्धि : 7 सैटेलाइट ले जाने वाला PSLV-C56 बाहुबली रॉकेट ने भरी उड़ान, सफलतापूर्वक स्थापित

admin

Karnataka Assembly Election 2023 Congress 124 Candidates first list release : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, देखें लिस्ट

admin

Leave a Comment