नहीं रहे कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज, देश दुनिया में छाया शोक - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 29, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

नहीं रहे कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज, देश दुनिया में छाया शोक



महान कथक सम्राट बिरजू महाराज का देर रात निधन हो गया। वे 83 साल के थे। हार्ट अटैक के बाद राजधानी दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली। सोमवार को पंडित बिरजू महाराज के निधन का समाचार सुनकर देश और विदेश में शोक की लहर दौड़ गई। बिरजू महाराज का असली नाम बृजमोहन मिश्रा था। उन्हें लोग सम्मान से पंडित जी या महाराज जी कहते थे। उनका जन्म 4 फरवरी, 1938 को लखनऊ में हुआ था‌। लखनऊ घराने से ताल्लुक रखने वाले बिरजू महाराज के पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनके देहांत की जानकारी दी। ये कथक नर्तक होने के साथ साथ शास्त्रीय गायक भी थे। बिरजू महाराज के पिता और गुरु अच्छन महाराज, चाचा शंभु महाराज और लच्छू महाराज भी मशहूर कथक नर्तक थे। बिरजू महाराज ने देवदास, डेढ़ इश्किया, उमराव जान और बाजी राव मस्तानी जैसी फिल्मों के लिए डांस कोरियोग्राफ किया था। इसके अलावा इन्होंने सत्यजीत राय की फिल्म ‘शतरंज के खिलाड़ी’ में म्यूजिक भी दिया था। बिरजू महाराज को 1983 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही इन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और कालिदास सम्मान भी मिला है। पंडित बिरजू महाराज के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है।





Related posts

Uttarakhand Weather उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर-पश्चिम भारत में होगी बहुत भारी बारिश, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

admin

Vice president election date केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के चुनाव की तारीखों का किया एलान

admin

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान पर सियासी बवाल, शिवसेना-मनसे कांग्रेस, एनसीपी के साथ भाजपा ने भी विरोध जताते हुए महाराष्ट्र का अपमान बताया, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment