Karnataka Assembly Election 2023 Congress 124 Candidates first list release : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, देखें लिस्ट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 8, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Karnataka Assembly Election 2023 Congress 124 Candidates first list release : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, देखें लिस्ट

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 124 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कनकपुरा से प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार चुनाव लड़ेंगे। वहीं वरुणा से पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को टिकट दी गई है। बता दें कि सिद्धारमैया को उनके बेटे की सीट से टिकट मिला है, जबकि वो कोलार से चुनाव लड़ना चाहते थे।इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का भी नाम है। वह चितापुर से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा एमबी पाटिल को बाबलेश्वर, दिनेश गुंडुराव को गांधीनगर, बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल एमएलसी पुत्तन्ना को राजाजीनगर और पूर्व केंद्रीय मंत्री केएच मुनियप्पा को देवनहल्ली से कांग्रेस का टिकट मिला है। इसके अलावा, मंगलोर से यूटी अब्दुल खादर अली फरीद, श्रृंगेरी से टीडी राजगौड़ा, शिवाजी नगर से रिजवान इरशद, विजय नगर से एम कृष्णम्प्पा और बेल्लारी आरक्षित सीट से बी नागेंद्र को टिकट दिया गया है
वहीं निर्वाचन आयोग कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए अगले महीने में चुनाव का ऐलान कर सकता है।
इसी महीने 9 मार्च को आयोग की एक टीम ने राज्य का दौरा किया था। कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई 2023 को खत्म हो रहा है। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 104 सीटें जीती थीं, लेकिन बहुत के लिए 113 सीटों की जरूरत होती है। ऐसे में बहुमत के लिए बीजेपी के पास 9 सीटें कम रह गई थीं। वहीं कांग्रेस को 80 व जेडीएस को 37 सीटें मिली थीं। वहीं बीजेपी कर्नाटक ने इस बार स्पष्ट बहुमत के लिए 5’B’ प्लान तैयार किया है। इस प्लान में कर्नाटक के वे पांच जिले हैं, जिनमें कुल 72 सीटें हैं. ये 5 जिले हैं, बेंगलुरु, बेलगाम, बागलकोट, बीदर व बेल्लारी हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में इन 72 सीटों में से बीजेपी को 30 सीटें पर जीत मिली थी। यहां पर कांग्रेस को 37 व जेडीएस को 5 सीटें मिली थीं। इस बार बीजेपी का फोकस इन पांच जिलों पर है।

Related posts

महिला आरक्षण का विरोध करने वालों को सजा जरूर मिलेगी :  पीएम मोदी

admin

Home minister big statement Video गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान, इंडिया गठबंधन चाहे कुछ भी कर ले साल 2029 में भी चौथी बार एनडीए की सरकार बनेगी, “अगली बार कौन होंगे प्रधानमंत्री, इस पर भी लगाया ठप्पा”

admin

ICC World test championship 2023 : 𝐓𝐇𝐄 𝐍𝐄𝐖 𝐖𝐎𝐑𝐋𝐃 𝐓𝐄𝐒𝐓 𝐂.𝐇.𝐀.𝐌.𝐏.𝐈.𝐎.𝐍.𝐒 𝐀𝐔𝐒𝐓𝐑𝐀𝐋𝐈𝐀 : भारतीय खेल प्रशंसक निराश : ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का बना चैंपियन, टीम इंडिया की हार पर कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कारण

admin

Leave a Comment