भाजपा के रंग में रंगी काशी, पीएम मोदी का आज पूरा होगा 'ड्रीम प्रोजेक्ट' - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 5, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश धर्म/अध्यात्म

भाजपा के रंग में रंगी काशी, पीएम मोदी का आज पूरा होगा ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’

आज भाजपा 13 दिसंबर की तारीख को ऐतिहासिक बनाने जा रही है। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने उत्तर प्रदेश में करोड़ों हिंदुओं की आस्था को जोड़ते हुए अपना एक मजबूत जनाधार तैयार कर लिया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को दुल्हन की तरह सजाया गया है, चारों ओर भगवा लहरा रहा है। अयोध्या के बाद शिव की नगरी काशी को भी अब विराट रूप दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी यहां दोपहर करीब 2: 30 बजे ‘काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण’ करेंगे। इसके साथ पीएम मोदी का उनके संसदीय क्षेत्र से ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ भी पूरा हो रहा है। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री के साथ सभी भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस धार्मिक आयोजन के गवाह बनेंगे। बता दें कि काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर लगभग बनकर तैयार है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसकी शुरुआत उन्होंने मार्च 2019 में की थी। इसके करीब पौने तीन साल बाद अब प्रधानमंत्री मोदी बाबा काशी विश्वनाथ गलियारे का उद्घाटन करने जा रहे हैं। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद शहर में देव दीपावली जैसा नजारा होगा। इसमें काशी के अर्द्धचंद्राकार घाटों पर दीपमाला सजाई जाएगी और देवों का काशी की धरा पर स्वागत किया जाएगा।कॉरिडोर लोकार्पण का कार्यक्रम बहुत ही भव्य होने वाला है। इसके तहत एक महीने तक काशी में सांस्कृतिक कार्यक्रम चलेंगे। पीएम शाम को रोबोट से गंगा आरती में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के साथ सभी भाजपा के मुख्यमंत्री और नेता भी होंगे।‌‌ काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के अलावा भी पीएम मोदी कई विकास योजनाओं का लोकार्पण करने आ रहे हैं। बता दें कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण के दौरान पूरे एक माह तक काशी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि  एक हजार साल बाद यह मंदिर एक धाम में परिवर्तित हो जाएगा। उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर एक और उपलब्धि में जुड़ने जा रहा है। ‌

कल वाराणसी में ही पीएम मोदी भाजपा शासित 12 मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर देंगे मंत्र–

यह पहला अवसर होगा जब कई राज्यों के मुख्यमंत्री एक साथ पीएम मोदी काशी में जुटेंगे। आज काशी विश्वनाथ धाम को भक्तों को समर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री 14 दिसंबर को सभी मुख्यमंत्रियों के साथ सम्मेलन करेंगे प्रधानमंत्री इस सम्मेलन में मुख्यमंत्रियों को गुड गवर्नेंस का मंत्र देंगे। पीएम मोदी की बैठक में असम, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सम्मेलन में भाग लेंगे। सभी मुख्यमंत्री 15 दिसंबर को शिव की नगरी काशी से राम की नगरी अयोध्या भी जाएंगे। बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्व सरमा, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू आज दोपहर तक वाराणसी पहुंच जाएंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में ही मौजूद हैं।

Related posts

आस्था का रास्ता : जिंदगी में कभी मन बेचैन हो तो इन धार्मिक स्थलों के पहुंचे द्वार, मिलेगी शांति और सुकून

admin

30 जून, सोमवार का पंचांग और राशिफल

admin

UP Mainpuri Loksabha by election SP condidate Name announced : यूपी के मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए सपा ने घोषित किया अपना उम्मीदवार

admin

Leave a Comment