विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान से ठीक 3 घंटे बाद भाजपा ने मध्य प्रदेश में जारी की चौथी लिस्ट, 57 उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, सीएम शिवराज सिंह चौहान इस सीट से लड़ेंगे चुनाव, देखें किसको कहां से मिला टिकट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 6, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान से ठीक 3 घंटे बाद भाजपा ने मध्य प्रदेश में जारी की चौथी लिस्ट, 57 उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, सीएम शिवराज सिंह चौहान इस सीट से लड़ेंगे चुनाव, देखें किसको कहां से मिला टिकट




चुनाव आयोग ने आज दोपहर मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। इसके कुछ घंटे बाद ही भाजपा हाई कमान मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कैंडिडेट्स की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। चौथी लिस्ट में 57 नामों का ऐलान किया जा रहा है। बुधनी से सीएम शिवराज सिंह चौहान को टिकट दिया गया है।इसमें सागर जिले के तीन मंत्रियों को टिकट मिल गया है। गोपाल भार्गव, गोविंद सिंह राजपूत और भूपेंद्र सिंह को टिकट मिला है। साथ ही उर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर को भी फिर से टिकट मिल गया है।











इसके साथ ही खरगा से राहुल सिंह लोधी को टिकट मिला है। विजय राघौगढ़ से संजय सत्येंद्र पाठक को टिकट मिला है। इसके साथ ही एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को दतिया से टिकट मिला है। बीजेपी की चौथी सूची में सबसे अहम बात है कि किसी का टिकट नहीं कटा है। रीवा से राजेंद्र शुक्ला और अनूपपुर से बिसाहुलाल सिंह, विजयराघवगढ़ से संजय पाठक, पाटन से अजन विश्नोई तो हरदा से कमल पटेल, सांची से प्रभुराम पटेल, सिलवानी से रामपाल सिंह और पूर्व सीएम की बहु कृष्णा गौर को भोपाल की गोविंदपुरा से टिकट मिला है. सांवेर से तुलसीराव सिलावट, हरसूद से विजय शाह, हुजुर सीट से रामेश्वर शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।

Related posts

Maharashtra Politics Live : दो घंटे में ही बदला सियासी घटनाक्रम : महाराष्ट्र में आज हो गया बड़ा सियासी उलटफेर और बड़ी बगावत, राज्य में दो डिप्टी सीएम हो गए, भाजपा को तगड़ा हुआ फायदा, देखें वीडियो

admin

धामी कैबिनेट में विभागों का बंटवारा: सीएम ने संभाले 18 अहम मंत्रालय, नए मंत्रियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

admin

अखिलेश ने ‘समाजवादी इत्र’ लॉन्च किया, कहा इसकी खुशबू यूपी चुनाव में भी असर दिखाएगी

admin

Leave a Comment