मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बाद छत्तीसगढ़ की  बघेल सरकार ने भी अपने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 26, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बाद छत्तीसगढ़ की  बघेल सरकार ने भी अपने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात

छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने अपने राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री बघेल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बाद आज छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन बहाल करने की घोषणा की। सीएम भूपेश बघेल ने बुधवार को बजट पेश किया। इस दौरान सीएम ने राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की घोषणा है।बता दें कि एक जनवरी 2004 और इसके बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए नई पेंशन योजना यानी कि नेशनल पेंशन स्कीम की जगह अब पुरानी पेंशन योजना लागू होगी। कांग्रेस शासित दो राज्यों के इस एलान के बाद अब बीजेपी के राज वाले सूबों के कर्मचारी भी पुरानी पेंशन स्कीम की मांग तेज कर देंगे। पिछले महीने फरवरी में राजस्थान के अशोक गहलोत सरकार ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए अपने अधिकारियों कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का एलान किया था। छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारी पिछले काफी समय से भूपेश बघेल सरकार से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग कर रहे थे। वहीं आमजन को राहत देते हुए किसी भी नए टैक्स को नहीं लाया गया है। वहीं टैक्स वृद्धि पर सुझाव देने के लिए वित्त विभाग में नया सेल बनाने की घोषणा जरूर की। बजट में पुरानी पेंशन योजना शुरू करना सरकार का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। नई पेंशन योजना 2004 से लागू हुई है। उसके बाद भर्ती हुए सरकारी कर्मचारियों की संख्या तीन लाख 30-40 हजार बताई जा रही है। ये कर्मचारी 2030-32 के बाद ही रिटायर होंगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में भी पुरानी पेंशन की बहाली बड़ा मुद्दा था। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान यूपी में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का भी एलान किया था।

Related posts

VIDEO Bollywood Actor Shah Rukh Khan Vaishnodevi Mandir Worship Film Jawan : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान चेहरा ढंककर माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे, मंदिर में मत्था टेका और पूजा-अर्चना की

admin

Hydrogen train भारत में जल्द ही चलेगी पहली हाइड्रोजन ट्रेन, देखें वीडियो

admin

कर्नाटक में शुरू हुआ चुनावी संग्राम, निर्वाचन आयोग ने राज्य में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया एलान एक चरण में होगी वोटिंग, अबकी बार भाजपा या कांग्रेस किसका चलेगा जादू ? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण

admin

Leave a Comment