आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम के रोसैया नहीं रहे, 88 साल की आयु में ली अंतिम सांस - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 28, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम के रोसैया नहीं रहे, 88 साल की आयु में ली अंतिम सांस

आंध्र प्रदेश के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री के रोसैया ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। 88 साल की आयु में लंबी बीमारी के बाद उन्होंने हैदराबाद में शनिवार सुबह अंतिम सांस ली। उनके निधन से आंध्र प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने के रोसैया के निधन पर श्रद्धांजलि दी है। वह 88 वर्ष के थे। रोसैया जिन्होंने तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया। रोसैया कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार थे। वे कांग्रेस से विधायक और सांसद रहे। अपने लंबे राजनीतिक करियर में उन्होंने कई मंत्री पदों को संभाला। तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में अपने 5 साल के कार्यकाल में उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया था। कोनिजेती रोसैया का जन्म एक आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में एक तेलुगु परिवार में हुआ था। उन्हेांने गुंटूर हिंदू कॉलेज, आंध्र विश्वविद्यालय से वाणिज्य में ग्रेजुएशन किया था। यहीं से उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी।

Related posts

Cyclone Biparjoy Live Alert VIDEO तबाही शुरू : गुजरात के तट से भीषण विकराल रूप लिए टकराया बिपरजॉय, चक्रवाती महातूफान ने तांडव मचाना शुरू किया, सैकड़ों घर, बिजली के खंभे गिरे और पेड़ उखड़े, आज रात गुजरात के लिए अच्छी नहीं, देखें विनाशकारी आपदा का डरावना वीडियो

admin

RBI Big Decision आरबीआई का ग्राहकों के लिए बड़ा फैसला : दो हजार रुपए के नोट बदलने की बढ़ाई डेट

admin

MG motors wuiling Air EV electric car : भारतीय बाजार में एक और “सस्ती इलेक्ट्रिक कार” सड़कों पर दौड़ने के लिए तैयार, एमजी मोटर्स ने दिखाई किफायती ईवी कार की झलक

admin

Leave a Comment